फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New poles were installed at some places and electric wires were replaced at some places

Ambedkar Nagar News: कहीं लगे नए खंभे तो कहीं बदले गए बिजली तार

Mon, 11 Nov 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 11 Nov 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
New poles were installed at some places and electric wires were replaced at some places
अकबरपुर में बदला गया बिजली का पोल। 
अंबेडकरनगर। नए खंभे लगाने से लेकर तारों को बदलने के लिए अकबरपुर उपकेंद्र के नौ फीडर की बिजली दो घंटे जबकि मरैला उपकेंद्र के दो फीडर की बिजली सोमवार दिन में पांच घंटे ठप रही। इस दौरान लगभग 50 हजार आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग इन दिनों अलग अलग क्षेत्रों में मरम्मत अभियान चला रहा है। सोमवार को बिजली उपकेंद्र अकबरपुर व मरैला क्षेत्र में जर्जर हो चुके उपकरणों को बदले जाने व इंटर पोलिंग का काम चला। मरैला उपकेंद्र के गौरा व पीरपुर फीडर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम साढ़े तीन बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग दस हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान आटा चक्की समेत कई अन्य प्रकार के लघु उद्योग का संचालन ठप रहा। हालांकि पावर कार्पोरेशन द्वारा पहले से ही जानकारी देने के चलते संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पूर्ण कर ली।
विज्ञापन

उधर अकबरपुर बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में गड़बड़ियों को दूर करने व सुचारु बिजली आपूर्ति में बाधक बन रही पेड़ों की टहनियों को की छंटाई का काम चला। इससे सुबह साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक उपकेंद्र से जुड़े नौ फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लगभग 400 हजार की आबादी को इस दौरान बगैर बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली पारेषण केंद्र का खराब हुआ ब्रेकर
जिस समय अकबरपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में गड़बड़ी दूर की जा रही थी उसी समय 132 केवी उपकेंद्र कोटवा महमदपुर का ब्रेक डडाउन हो गया। इससे संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि लगभग आधे घंटे बाद ब्रेकर बदलकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर की जा रहीं गड़बड़ियां
उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के लिए गड़बड़ियों को दूर करने का काम चल रहा है। मरैला उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में मंगलवार को भी इंटरपोलिंग का काम चलेगा।
-संदीप श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता बिजली अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed