फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   120 new street lights will be installed on the Ayodhya road

Ambedkar Nagar News: अयोध्या मार्ग पर लगेंगी 120 नई स्ट्रीट लाइटें

Tue, 15 Sep 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
120 new street lights will be installed on the Ayodhya road
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका शहर के प्रमुख मार्गों की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी है। पं. दीनदयाल योजना के तहत अयोध्या मार्ग पर तहसील तिराहे से गोविंद गनेशपुर तक 99 लाख रुपये की लागत से 120 सिंगल लाइटें लगाई जाएंगी। कार्यदायी संस्था ने लाइट लगाने का काम शुरू कर दिया है। काम पूरा होने के बाद मार्ग रात में दूधिया रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।
विज्ञापन

अयोध्या मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। इस रास्ते से जिले के अलावा अन्य जनपदों के लोगों का अयोध्या आना-जाना होता है। मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त न होने से रात में हादसों का खतरा बना रहता था। इसे देखते हुए नगर पालिका की पिछली बोर्ड बैठक में मार्ग की प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने का प्रस्ताव रखा गया था, जिस पर सहमति बनी।
विज्ञापन

वर्तमान में मार्ग के कई पोल पर लाइटें लगी हैं, लेकिन पुरानी होने के कारण पर्याप्त रोशनी नहीं मिल पा रही थी। कई लाइटें खराब भी हो चुकी हैं। तहसील तिराहे से गोविंद गनेशपुर के बीच कई स्थानों पर रात में अंधेरा रहता था। इससे साइकिल सवारों के साथ ही पैदल और अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ राजमणि वर्मा ने बताया कि अयोध्या मार्ग पर लाइट लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed