फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   New PHC will be built in entire Darbar and Darbpur

PHC: पूरेदरबार व दरबपुर में खुलेगी नई पएचसी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

Thu, 25 Aug 2022 05:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो ambedkarnar, uttar pradesh, india
ambedkarnar, uttar pradesh, india Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 05:08 PM IST
सार

अंबेडकरनगर की भीटी तहसील में लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। एमएलसी की पहल पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
New PHC will be built in entire Darbar and Darbpur
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भीटी तहसील क्षेत्र के दो ग्राम पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने की तैयारी है। एमएलसी व पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय की पहल पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। दोनों स्थानों पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुलने से भीटी तहसील में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर ढंग से स्थानीय नागरिकों तक पहुंच सकेगी। उन्हें इधर उधर की भागदौड़ से भी छुटकारा मिल सकेगा।

विज्ञापन


भीटी तहसील क्षेत्र विकास के कई मामलों में अभी काफी पीछे है। न तो बेहतर ढंग से परिवहन सुविधाएं हैं, और न ही स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा तक की बेहतर सुविधा मिल पा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरे भीटी तहसील में सिर्फ एक सीएचसी ही स्थापित है।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर स्थापित इस सीएचसी से ही तहसील क्षेत्र के लोगों की उम्मीद जुड़ी हुई है। नतीजा यह है कि अक्सर मरीजों व तीमारदारों को जिला अस्पताल तक की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। तहसील क्षेत्र के मरीजों व आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने के लिए पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय ने प्रभावी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक दिन पहले प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें भीटी तहसील में स्वास्थ्य सुविधाओं की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। कहा कि इससे मरीजों को काफी दिक्कतें तो रही हैं। एमएलसी ने डिप्टी सीएम से भीटी विकास खंड के ग्राम पंचायत दरबपुर व पूरेदरबार में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना कराए जाने पर जोर दिया। डिप्टी सीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। उन्होंने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने की प्रक्रिया प्राथमिकता के साथ शुरु करायी जाए।

इस तरह मिलेगा लाभ
पूरे दरबार गांव सुल्तानपुर जिले की सीमा के निकट स्थित है। वहां पीएचसी की स्थापना से आस पास के तीन दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसी तरह दरबपुर गांव भीटी मिझौड़ा मार्ग पर नरायनपुर घाट के निकट स्थित है। कटेहरी ब्लॉक की सीमा के निकट स्थित गांव में पीएचसी की स्थापना से यहां भी आस पास के ग्रामीणों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना होगा।


ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने पर जोर
एमएलसी ने डिप्टी सीएम से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना शीघ्र कराने पर जोर दिया। कहा कि ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने का निर्णय हो चुका है, लेकिन इसमें जरूरी प्रगति नहीं हो पा रही है। जिला अस्पताल में भी अभी तक ट्र्रामा सेंटर बनकर तैयार नहीं हो पाया है। इससे मरीजों को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज से ट्र्रामा सेंटर लखनऊ रेफर होना पड़ता है। डिप्टी सीएम से जिले में चिकित्सकों के तमाम पद खाली पड़े रहने की भी विस्तार से चर्चा की गई। मांग किया गया कि जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सभी सीएचसी, पीएचसी में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पद पर अविलंब तैनाती सुनिश्चित करायी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed