{"_id":"6295079a4d593d2d5344cb51","slug":"new-captain-ajit-sinha-took-charge-ambedkar-nagar-news-lko632996189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये कप्तान अजीत सिन्हा ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये कप्तान अजीत सिन्हा ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 46वें एसपी के रूप में कानपुर आउटर से स्थानांतरित होकर आए अजीत कुमार सिन्हा ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले एनटीपीसी के सर्किट हाउस में पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। वे वहां से एसपी पुलिस कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर उनका परिचय जाना। साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने का निर्देश दिया। बाद में प्रेस से मुखातिब एसपी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। कहा कि कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाएगा। एसपी ने पहले ही दिन जिला मुख्यालय पर रूट मार्च कर लोगों से जरूरी फीडबैक भी लिया।
अजीत कुमार सिन्हा ने सोमवार को नये पुलिस कप्तान के तौर पर कार्यभार संभाल लिया। प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि फरियादियों को न्याय के लिए थानों का चक्कर न लगाना पड़े, इस पर पूरा जोर होगा। थानाध्यक्षों को निर्देश होगा कि वह प्रत्येक शिकायतों का संज्ञान लेकर तत्परता से कार्रवाई करें। कहा कि कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे, इसके लिए अपराधियों पर कार्रवाई तय हो।
थानाध्यक्ष को क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया। नवागत एसपी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बेहतर कार्यशैली की सलाह दी। कहा कि पुलिस टीम की जिम्मेदारी सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर रखने के साथ ही अपराधियों में डर का माहौल पैदा करना है। निकटवर्ती अयोध्या जिले में बतौर सीओ काम कर चुके एसपी अजीत ने कहा कि सभी पुलिस कर्मियों को यह तय करना होगा कि उनके आचरण से किसी पर कोई प्रतिकूल असर न पड़ने पाए।