{"_id":"623772005ac2e956f0123138","slug":"nepal-s-wrestler-basant-dominated-in-dangal-ambedkar-nagar-news-lko622402061","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगल में नेपाल के पहलवान बसंत का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगल में नेपाल के पहलवान बसंत का दबदबा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के पिछवारा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता में एक दूसरे से हाथ मिलाते पहल
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भीटी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत काछा पिछवारा में रविवार को एक दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन हुआ। इसमें कई प्रांतों के लगभग दो दर्जन नामीगिरामी पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पूरे दंगल में नेपाल से आए पहलवान बसंत थापा का दबदबा कायम रहा। प्रतियोगिता में शामिल होने पहुंचे पहलवानों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत भी किया गया।
एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय दंगल में नेपाल, कन्नौज, राजस्थान, बुंदेलखंड, महाराष्ट्र, गाजीपुर, बक्सर, मेरठ, लखनऊ व अयोध्या के लगभग दो दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल का पहला मुकाबला अयोध्या के पहलवान शिवदास व कन्नौज के शौम्यवीर के बीच हुआ। इसमें पहलवान शिवदास ने शौम्यवीर को पटखनी दी। इसके बाद पवन पहलवान लखनऊ व तरणहार मेरठ के बीच कुश्ती हुई। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक जोर आजमाइश की, लेकिन कुश्ती बराबरी पर रही। नेपाल से आए बसंत थापा और राजस्थान के नामी पहलवान वीरा के बीच हुई कुश्ती काफी रोमांचक रही। दस मिनट के कड़े मुकाबले में बसंत थापा ने अपना कौशल दिखाते हुए वीरा पहलवान को पटक दिया।
पहलवान काला चीता राजस्थान व गाजीपुर के पहलवान अशोक के बीच हुए मुकाबले में काला चीता ने अशोक को पटखनी दी। पहलवान गामा महाराष्ट्र व गाजीपुर के राजेश के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में गामा पहलवान विजयी बने। छोटू पहलवान बक्सर व अनूप यादव रानीपुर गिलट के बीच हुए इस मुकाबले में अनूप यादव ने बक्सर के छोटू पहलवान को चित किया। काला चीता राजस्थान व नेपाल के बसंत थापा के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। बसंत थापा ने अपने चतुराई भरे करतब के बल पर काला चीता को चित कर दिया। दंगल में कई अन्य पहलवानों के बीच भी दिलचस्प मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
ओवर आल पूरे दंगल में नेपाल से आए पहलवान बसंत थापा का दबदबा रहा। उन्होंने अपने बेहतरीन दांव पेच से दर्शकों का मन मोह लिया। कांग्रेस नेता रमेश मिश्र, सपा के वरिष्ठ नेता मलखान सिंह, सिद्धार्थ मिश्र, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विवेक तिवारी उर्फ बाबा, बलभद्र मिश्र सहित आदि ने प्रतियोगिता में पहुंचकर पहलवानों का मनोबल बढ़ाया और सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में महंत पांडेय व कृष्णा पांडेय सहित गिरीश चतुर्वेदी, राहुल मिश्र, राकेश तिवारी, आजाद, अच्छे गोस्वामी, दिवाकर तिवारी व पुनीत का विशेष योगदान रहा।