फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Negligence will not be tolerated in paddy purchase

धान खरीद में नहीं बर्दाश्त होगी लापरवाही

Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in paddy purchase
अंबेडकरनगर। धान खरीद में तेजी लाने के लिए सोमवार देरशाम डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें धान खरीद को लेकर जरूरी समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि धान खरीद में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम को बताया गया कि 67 क्रय केंद्र अब तक खुले हैं। इनमें से 62 क्रय केंद्र क्रियाशील भी हैं। शेष पांच पर स्टाफ की मांग की गई है। जिले में कुल खरीद की तुलना में जूट के बोरे के 2603 गांठ उपलब्ध हैं। धान की बिक्री के लिए 14 हजार 813 किसान पंजीयन करा चुके हैं। अब तक 4543 किसानों का पंजीयन हो चुका है।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में निर्देश दिया कि किसानों का नाम एवं भूमि का सत्यापन कार्य जो लंबित है, तहसीलदार उसका सत्यापन त्वरित गति से पूरा करें। उन्होंने क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रभारी काश्तकारों से संपर्क करते हुए किसानों को धान बेचने के लिए प्रेरित करें। धान क्रय केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं जिससे किसानों को दिक्कत न हो। किसानों को धान के रेट के बारे में भी अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक तहसील में कॉल सेंटर बनाए जाएं जिससे खरीदारी के बारे में प्रतिदिन जानकारी मिलती रहे। साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धान की खरीदारी में तेजी लाई जाए। धान क्रय केंद्र प्रतिदिन खुलना चाहिए। कहा कि धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

उन्होंने आगे कहा कि समय-समय पर क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। किसानों से भी आवश्यक फीडबैक लिया जाएगा। यदि कहीं पर कार्य में लापरवाही व शिथिलता पायी गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम अशोक कुमार कनौजिया के अलावा एसडीएम, तहसीलदार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed