Ambedkar Nagar: तिरंगा यात्रा में लापरवाही, कूड़ा ढोने वाले वाहन में लाए गए स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों को कूड़ा ढोने वाले वाहन से लाया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर स्थित नगर पंचायत जहांगीरगंज में सोमवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। इस आयोजन में नगर पंचायत के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए, लेकिन इस बीच एक गंभीर लापरवाही भी सामने आई।
आरोप है कि उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय जहांगीरगंज के छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय से कार्यक्रम स्थल तक कूड़ा ढोने वाले वाहन में लाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों को खुले वाहन में बैठाया गया और उस वक्त विद्यालय के अध्यापक भी मौजूद थे।
ये भी पढ़े- UP Monsoon Session Live: आज फतेहपुर की घटना पर विपक्ष के हंगामे के बीच चला सदन, कार्यवाही कल 11 बजे होगी शुरू
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छोटे बच्चे खुले कूड़ा वाहन में बैठे हैं और वाहन तिरंगा यात्रा की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
ये भी पढ़े- Fatehpur News: फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद पर मायावती की अपील- मामले को गंभीरता से ले सरकार, जरूरत हो तो सख्त कदम उठाए
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। उन्होंने सवाल उठाया कि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वाहन उपलब्ध कराने की बजाय कूड़ा ढोने वाले वाहन का इस्तेमाल क्यों किया गया। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
नगर पंचायत के ईओ उमेश पासी ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बच्चों को जिस वाहन से लाया गया, वह विशेष रूप से नगर पंचायत के कार्यों के लिए रखा जाता है। इसका उपयोग कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों को लाने-ले जाने में किया जाता है, कूड़ा ढोने में नहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.