फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fatehpur Tomb-Temple Dispute: Mayawati's appeal- Government should take the matter seriously

फतेहपुर मकबरा-मंदिर विवाद: मायावती की अपील- मामले को गंभीरता से ले सरकार, जरूरत हो तो सख्त कदम उठाए

Tue, 12 Aug 2025 03:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 12 Aug 2025 03:15 PM IST
सार

Fatehpur Mandir Masjid Controversy: बसपा सुप्रीमो मायावती ने फतेहपुर में मकबरा और मंदिर को लेकर हुए बवाल पर सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी समुदाय को ऐसा कदम नहीं उठाने देना चाहिए जिससे कि तनाव फैले।

विज्ञापन
Fatehpur Tomb-Temple Dispute: Mayawati's appeal- Government should take the matter seriously
बीएसपी सुप्रीमो मायावती। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

Mayawati News: फतेहपुर में मकबरे के मंदिर होने का दावा करने को लेकर हुए बवाल पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार से अपील की है कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जरूरत पड़े तो सख्त कदम भी उठाने चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर बयान जारी कर कहा कि यूपी के जिला फतेहपुर में मकबरा व मन्दिर होने को लेकर चल रहे विवाद व बवाल पर सरकार को किसी भी समुदाय को ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाने देना चाहिये जिससे वहां साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो जाये तथा आपसी भाईचारा व सद्भाव भी बिगड़े। सरकार इस मामले को जरूर गंभीरता से ले तथा जरूरत पड़ने पर सख्त कदम भी उठाये।
विज्ञापन

 

ये है पूरा मामला
फतेहपुर में मंदिर और मकबरे के विवाद में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष के आह्वान पर हिंदू संगठनों के लोग मकबरे पर पहुंच गए और बैरीकेडिंग गिराकर मकबरे पर करीब 20 मिनट तक कब्जा कर लिया और इस दौरान मजार और कब्रों में तोड़फोड़ भी की। हिंदू संगठनों का दावा है कि यह मकबरा ठाकुरद्वारा मंदिर है। उन्होंने भगवा झंडा लहरा दिया। धूपबत्ती जलाई और नारेबाजी की। सूचना पर दूसरे समुदाय के लोग भी पहुंच गए और पथराव व मारपीट शुरू हो गई। मामले में 160 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed