फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   National Kisan Morcha took out public anger rally

राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश रैली

Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
National Kisan Morcha took out public anger rally
विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकालते राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर जन आक्रोश रैली निकाली। जिलाध्यक्ष रामकेवल वर्मा की अध्यक्षता में पदाधिकारी पुराने तहसील तिराहे के पास एकत्र हुए। यहां से पदाधिकारियों ने जनाक्रोश रैली निकाली। रैली पुराने तहसील तिराहे से पैदल कलेक्ट्रेट तक गई।
विज्ञापन

रैली में शामिल वक्ताओं ने नए कृषि कानून, किसानों के सभी उत्पादित फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दिए जाने, कोरोना काल में मजदूरों के विरोध में बने सभी काले कानूनों को वापस लेने, कोरोना के दौरान बने बच्चों के शिक्षा नाशी कानून को रद्द किए जाने, किसानों की आमदनी दोगुनी होने तक स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, किसानों, मजदूरों के सभी तरह के बकाया बिल, ऋण को माफ करने, किसानों के बकाए का भुगतान कराए जाने, सभी प्रकार के चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। रैली में बहुजन मुक्ति पार्टी युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र राजभर, लालजी गौतम, जयप्रकाश गुड्डू, डॉ. आत्माराम, संदीप अंबेडकर, संगीता व रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed