{"_id":"130f0bc102006a14c32a4f28ccb0ff4d","slug":"narayan-cricket-club-won-the-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण क्रिकेट क्लब ने जीता टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण क्रिकेट क्लब ने जीता टूर्नामेंट
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर नगर से सटे शिवबाबा प्रांगण में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैच का शुभारंभ देव इन्द्रावती महाविद्यालय कटेहरी के प्रबंधक डॉ. राना रणधीर सिंह ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल को पूरी ईमानदारी व मेहनत से खेलने की सलाह दी। कहा कि खेल में हार जीत से ज्यादा मायने प्रतिभाग करना व बेहतर प्रदर्शन करना है। ऐसे में खिलाड़ियों को बगैर किसी दबाव में खेल को खेलना चाहिए।
दूसरे दिन का पहला मंगलवार को कटेहरी व नरायण क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नरायण क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। निर्धारित 10 ओवर में 110 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटेहरी टीम लक्ष्य से पहले ही ढेर हो गई। यहां के खिलाड़ी महज 70 रन बना सके। इससे उन्हें 40 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। अध्यक्ष लकी पांडेय के अलावा नीरज त्रिपाठी, आनंद आदि सहयोग कर रहे हैं।