फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Name removed from eligibility list without information, cardholder upset

Ambedkar Nagar News: बिना जानकारी काट दिया पात्रता सूची से नाम, कार्डधारक परेशान

Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Name removed from eligibility list without information, cardholder upset
अंबेडकरनगर। निशुल्क खाद्यान्न लेने की उम्मीद लेकर कोटे की दुकान पर पहुंचने वाले राशनकार्ड धारकों को तगड़ा झटका लग रहा है। ई वेइंग मशीन पर अंगूठा लगाने के दौरान कई ग्रामीणों के मोबाइल पर मैसेज आ रहा कि उनका नाम अब पात्रता सूची में ही नहीं है। नाम क्यों और किस दशा में हटाया गया इसकी सही जानकारी न तो कोटेदार दे पा रहे और न ही जिलापूर्ति अधिकारी कार्यालय। नतीजा यह है कि सूची में नाम बढ़वाने को लेकर लोग कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से राशनकार्ड धारकों का नाम तेजी से पात्रता सूची से हटाए जाने के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। नाम कटने की जानकारी संबंधित व्यक्ति को तब होती है जब वह खाद्यान्न लेने के लिए संबंधित कोटे पर पहुंचता है। और तो और कोटेदार तक को नहीं पता होता कि उसका नाम पात्रता सूची से हट गया है। जानकारी तब होती है जब ई वेइंग मशीन पर अंगूठा लगाने के दौरान संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर मैसेज आ जाता है कि उसका नाम अब पात्रता सूची में नहीं है। ऐसे में उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को भी ऐसे ही कई राशनकार्डधारकों को मायूसी हाथ लगी। मीरानपुर निवासी मोहम्मद अब्बास खाद्यान्न लेने के लिए कोटे पर पहुंचे। अंगूठा लगाने लगे तो रिजेक्ट हो गया। इसी बीच मैसेज आया कि उनका नाम पात्रता सूची में अब नहीं है। अहिराना निवासी रामराज व पेवाड़ा निवासी इश्तियाक ने भी इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई। कहा कि वे पात्र हैं और बीते कई वर्षों से लगातार खाद्यान्न ले भी रहे हैं। इस बार जब वे लेने के लिए कोटे पर गए तो उनका नाम पात्रता सूची से काट दिए जाने की जानकारी हुई। आरोप लगाते हुए कहा कि वे लोग जिलापूर्ति अधिकारी के कार्यालय भी इसकी जानकारी के लिए गए, लेकिन वहां से कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता सूची में फिर से नाम शामिल करने की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता रेहान जैदी ने कहा कि न तो किसी प्रकार का सर्वे हुआ और न ही संबंधित व्यक्ति को किसी भी प्रकार की जानकारी ही दी जा रही। पात्रता सूची से नाम काट दिया जा रहा। कई ऐसे राशनकार्ड धारक हैं जिनके घर की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। इसके बाद भी उनका नाम पात्रता सूची से बाहर कर दिया गया। मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों का नाम वापस पात्रता सूची में शामिल किया जाए और सुचारु रूप से उन्हें राशन दिलाया जाए। उधर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत सामने नहीं आई है। प्रकरण आया तो दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed