फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Nagar palika

अभद्रता से भड़के नपा कर्मियों ने शुरु किया कार्य बहिष्कार

Wed, 18 Nov 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Nagar palika
फोटो 5,अंबेडकरनगर के टांडा नगर पालिका परिसर में धरने पर बैठे नपा कर्मी - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विद्युतनगर। सहकर्मियों के साथ अभद्रता पर नाराज नगरपालिका के कर्मचारियों ने दोषी सभासद प्रतिनिधि के विरुद्घ केस न दर्ज होने से नाराज होकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। बुधवार को नगर पालिका कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का खामियाजा समूचे टांडा नगरवासियों को भुगतना पड़ा। नगर में न सिर्फ साफ सफाई व्यवस्था चौपट दिखी। बल्कि दोपहर करीब तक नगरवासियों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। कर्मचारियों की मांग है कि जब तक दोषी सभासद के प्रतिनिधि के विरुद्घ केस नहीं दर्ज होता तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उधर सभासद प्रतिनिधि का कहना है कि नगर पालिका कर्मचारियों ने बीते दिनों एक दुकानदार के सामानों की न सिर्फ तोड़फोड़ की थी, वरन देवी-देवताओं का अपमान भी किया था। इस मामले में दी गई तहरीर पर केस दर्ज न हो इसलिए पेशबंदी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को टांडा नगर पालिका परिसर में कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक रूप से धरना दिया। इसके बाद कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि दीप पर्व से पहले वह सभी टांडा चौक क्षेत्र में बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान वाहन की टक्कर से एक दुकानदार का कुछ सामान क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में दुकानदार को हर्जाने के रूप में पैसे भी दे दिया गया। इसके बावजूद सभासद प्रतिनिधि द्वारा नगर पालिका के कर्मचारियों से अभद्रता की गई। इस मामले से अधिशाषी अधिकारी टांडा को अवगत कराया।
विज्ञापन

उनके द्वारा टांडा कोतवाली में सभासद प्रतिनिधि के विरुद्घ केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। परन्तु टांडा कोतवाली पुलिस मामले में केस दर्ज करने की बजाए हीलाहवाली कर रही है। सभासद प्रतिनिधि की अभद्रता से कर्मचारी जहां आहत हैं, वहीं टांडा कोतवाली पुलिस की उदासीनता से कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल है। इसी मामले को लेकर बुधवार से टांडा नगर पालिका के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया। नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कर्मचारियों ने प्रतीकात्मक रूप से धरना दिया। इसके बाद कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की इस हड़ताल का खामियाजा समूचे टांडा नगरवासियों को भुगतना पड़ा। पूरे दिन साफ सफाई व्यवस्था चौपट रही। हड़ताल के चलते कर्मचारियों ने दोपहर करीब तक पेयजल आपूर्ति भी बाधित रखा। बाद में आम नागरिकों की मुश्किलों को देखते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई, लेकिन साफ सफाई व कार्यालय का अन्य काम काज ठप रहा। कर्मचारी सुरेश पांडेय, सलमान खान, एसके सिंह, उमाशंकर, अली अहमद, मुस्तफा, धर्मेन्द्र यादव, रसूल अहमद, राकेश कुमार, गौरव, जलील अहमद, सर्वेन्दु सिंह आदि का कहना है कि जब तक कर्मचारियों से अभद्रता करने वाले दोषी सभासद प्रतिनिधि पर केस दर्ज नहीं होता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

उधर सभासद प्रतिनिधि दीपक केडिया ने कहा कि दुकानदार से अभद्रता व देवी देवताओं के अपमान का मामला बीते दिनों सामने आया था। मैने इस पर व्यापारी की तरफ से आपत्ति दर्ज करायी थी। इसी मामले में अब केस दर्ज न हो इसलिए नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed