{"_id":"5f81f3e28ebc3e9bbf6b393f","slug":"nagar-palika-ambedkar-nagar-news-lko5445907194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख की लागत से धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर रखी जाएंगी बेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख की लागत से धार्मिक व सार्वजनिक स्थानों पर रखी जाएंगी बेंच
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धार्मिकस्थलों समेत सार्वजनिक स्थानों पर कुछ देर बैठकर विश्राम करने वालों के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले बड़े धार्मिकस्थलों के साथ ही सार्वजनिकस्थलों पर 3 सीटेड सीमेंटेड बेंच रखे जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक विभिन्न स्थानों पर 20 बेंच को रखा जा चुका है, जबकि 100 बेंच रखे जाने का लक्ष्य है।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सौंदर्यीकरण करने व नागरिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद प्रशासन लगातार ठोस कदम उठा रहा है। धार्मिकस्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर कुछ देर विश्राम करने के लिए बैठने में नागरिकों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए तीन सीटेड सीमेंटेड बेच रखे जाने का कार्य नगर पालिका परिषद द्वारा किया जा रहा है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आने वाले धार्मिकस्थलों के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी 100 बेंच रखे जाने का लक्ष्य है। लगभग 7 लाख रुपये की लागत से 100 बेंच रखी जाएंगी। प्रथम चरण में 20 तीन सीटेड सीमेंटेड बेंच पालिका परिषद क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर रखी जा चुकी हैं। आने वाले दिनों में लक्ष्य के अनुसार जगह जगह बेंच रखी जाएंगी।
उधर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पालिका क्षेत्र में आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।