{"_id":"68888d2897017336d90ef9c4","slug":"nag-panchami-wave-faith-swelled-shiva-temples-security-monitored-drones-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar: नागपंचमी पर शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रोन से रखी गई सुरक्षा पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar: नागपंचमी पर शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, ड्रोन से रखी गई सुरक्षा पर नजर
Tue, 29 Jul 2025 04:04 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:04 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में नागपंचमी के अवसर पर शिव बाबा धाम सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे और भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से नजर रखी गई।
विज्ञापन
शिव बाबा धाम अकबरपुर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागपंचमी के पावन अवसर पर जिले भर के शिवालयों में मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। खासतौर पर अकबरपुर स्थित शिव बाबा धाम में भारी संख्या में कांवड़ियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की गई ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: अफसरों की उदासीनता की शिकायतों के बाद सांसदों और विधायकों से मिले सीएम योगी, परियोजनाओं पर लिया सुझाव
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP News: प्रदेश की नामचीन हस्तियों को सम्मानित करेगा अमर उजाला, वियतनाम के हनोई में दिए जाएंगे अवॉर्ड
जिले के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों — जैसे जलालपुर, भीटी, टांडा और जहांगीरगंज क्षेत्र के मंदिरों में भी पूरे दिन भक्तों का आना-जाना बना रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार दूध, बेलपत्र, गंगाजल व पुष्प आदि अर्पित कर शिवलिंग का अभिषेक किया। वहीं, कई भक्तों ने अपने घरों पर रुद्राभिषेक व शिव चालीसा का पाठ कर पुण्य अर्जित किया।
स्थानीय व्यापारियों ने मंदिरों के पास फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानों के जरिए मेले जैसा माहौल बना दिया। महिला श्रद्धालु भी पारंपरिक वेशभूषा में भारी संख्या में मंदिरों में नजर आईं।