फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

Fri, 27 Jan 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
NA
अंबेडकरनगर। यूपी दिवस के उपलक्ष्य में लोहिया भवन में चल रहा तीन दिवसीय कार्यक्रम बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। बेहतर प्रदर्शनी लगाने वाले विभागों को डीएम सैमुअल पॉल एन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन





कार्यक्रम में चितबहाल इंटर कॉलेज आलापुर के छात्र-छात्राओं ने रंगोली व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और आगे भी पूरे उत्साह के साथ काम करने का आह्वान किया।
विज्ञापन





विभिन्न ब्लॉकों से 10 ग्राम प्रधान, तीन ग्राम पंचायत सचिव, पांच पंचायत सहायक, एक खंड प्रेरक व पांच सफाईकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।



साथ ही आजीविका मिशन के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात ब्लॉक मिशन मैनजर, दो बैंक मैनेजर व 18 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के अलावा 30 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीडीओ अनुराज जैन ने अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया। कहा कि यूपी दिवस का तीन दिनी कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा।



विभागों ने प्रदर्शनी के जरिए जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया। इस मौके पर एडीएम शिवानंद गुप्त, अपर एसडीएम सहित अन्य अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed