फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: महिलाओं ने छोटी बचत के जरिए रच दिया इतिहास

Fri, 27 Jan 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
NA
अंबेडकरनगर। महिलाओं ने अपनी बचत व सरकार की मदद के जरिए कटेहरी ब्लाॅक में पुष्टाहार उत्पादन केंद्र की स्थापना कर इतिहास रच दिया। इस केंद्र से लगभग 41 हजार बच्चों, गर्भवती व धात्री को पौष्टिक आहार मिलेगा। गुरुवार को डीएम ने सीडीओ की मौजूदगी में इस केंद्र का लोकार्पण किया।
विज्ञापन





आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने इतिहास रच डाला।
विज्ञापन





300 स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं 3,450 महिलाओं ने सवेरा प्रेरणा महिला लघु उद्योग इकाई का गठन किया। इसके बाद कटेहरी रेलवे स्टेशन के निकट पुष्टाहार उत्पादन केंद्र की स्थापना कर डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन





महिलाओं में जज्बा इतना मजबूत था कि उन्होंने अपने पास से 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक का योगदान दिया। इसके साथ ही सरकार की तरफ से प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को 15 हजार रुपये की जो राशि दी जाती है, उसमें से भी रकम निकाली।




कुल 90 लाख रुपये का खर्च उत्पादन केंद्र पर आया जबकि 25 हजार रुपये की सामग्री पुष्टाहार निर्माण के लिए मंगाई गई।




गणतंत्र दिवस के मौके पर इकाई का शुभारंभ विधि-विधान पूर्वक डीएम सैमुअल पॉल एन ने किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के जज्बे को हम सभी को सलाम करना होगा। जिस तरह उन्होंने इस इकाई की स्थापना की है, वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।




इस दौरान सीडीओ अनुराज जैन, उपायुक्त एनआरएलएम आरबी यादव, सेवरा प्रेरणा महिला लघु उद्योग की अध्यक्ष दुर्गावती, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार सिंह, वैभव श्रीवास्तव, नीतू त्रिपाठी, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।








उपायुक्त एनआरएलएम आरबी यादव ने बताया कि इस इकाई से कटेहरी व भीटी विकास खंड क्षेत्र के 434 आंगनबाड़ी केंद्रों को पौष्टिक आहार के रूप में प्रीमिक्स लड्डू, हलवा, दलिया, खिचड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।



इससे लगभग 41 हजार बच्चों, गर्भवती व धात्रियों को लाभ मिलेगा। बताया कि शीघ्र ही जलालपुर में भी इसी प्रकार की इकाई का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed