फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: 112 गोल्डन कार्ड बने, 230 की हुई कोविड जांच

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
विज्ञापन
NA
अंबेडकरनगर। अवकाश के बीच रविवार को 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1034 मरीजों का इलाज हुआ। इस दौरान 112 लोगों का गोल्डन कार्ड बना तो 230 लोगों की कोविड जांच की गई।
विज्ञापन





ठंड को देखते हुए रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में ज्यादा मरीज नहीं पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य केंद्र पर बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आने वाले मरीजों के लिए 88 चिकित्सकों के साथ ही 156 पैरा मेडिकल स्टॉफ संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर समय से पहले ही पहुंच गए थे।
विज्ञापन





मेले के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि 550 पुरुष, 463 महिलाओं के साथ ही 21 बाल रोगियों का इलाज मेले में सुनिश्चित किया गया।




बताया कि गैस्ट्रो के 412, श्वसन के 203 मरीजों का इलाज के साथ ही दवा भी उपलब्ध कराई गई। 112 पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया गया। इसके अलावा 230 लोगों की कोविड जांच भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन






भीटी तहसील क्षेत्र के बरई का भीट निवासी सुहाना चौरसिया एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए सीएचसी पहुंची हुई थीं। बताया कि बड़ी आसानी से इंजेक्शन लग गया। रविवार के अवकाश के चलते भीड़ भी अधिक नहीं थी। सामान्य दिनों में भीड़ अधिक होने से अक्सर समस्या होती है।






अकबरपुर तहसील क्षेत्र के चांदपुर भटपुरा निवासी दिनेश पाल स्वास्थ्य केंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर में पहुंचे थे। केंद्र प्रभारी डॉ. विजय प्रकाश ने इलाज के साथ ही जरूरी दवाएं भी दिलाईं।




दिनेश ने बताया कि ऐसे मेले के आयोजन से मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज हो जाता है। त्वचा से संबंधित समस्या है। चिकित्सक ने सुकून से इलाज किया और आसानी से दवा भी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed