{"_id":"63cc2712eafc9e569b339b66","slug":"na-ambedkar-nagar-news-c-13-1-61489-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ग्राम प्रधान चुनाव से जुड़े अभिलेख तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ग्राम प्रधान चुनाव से जुड़े अभिलेख तलब
Sat, 21 Jan 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर) एक मत से ग्राम प्रधान के पद पर पराजित हुईं प्रत्याशी शीला की याचिका पर उप जिला मजिस्ट्रेट टांडा ने 6 फरवरी को चुनाव से जुड़े मतपत्रों के शेष हिस्से तथा संबंधित अभिलेख को तलब कर लिया है।
वर्ष 2021 में हुए चुनाव में पूरा बक्सराय में ग्राम प्रधान पद पर मात्र एक मत से शीला देवी पराजित हो गई थीं। उन्हें 316 मत मिले थे जबकि विजयी प्रत्याशी को 317 ग्रामीणों का समर्थन मिला था।
परिणाम के बाद शीला ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट तक याचिका दाखिल करने के क्रम में अब एसडीएम टांडा कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
उप जिला मजिस्ट्रेट टांडा दीपक वर्मा ने शीला की याचिका पर सुनवाई करते हुए 6 फरवरी को प्रधान चुनाव से जुड़े सभी प्रकार के अभिलेख तथा मतपत्र प्रतिपर्ण (बैलेट पेपर का शेष हिस्सा) तलब कर लिया है। डीपीआरओ को ये सभी कागजात उपलब्ध कराने को कहा गया है।