फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: पेंटिंग में असीर अव्वल, संध्या को दूसरा स्थान

Sat, 21 Jan 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 21 Jan 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
NA
अंबेडकरनगर। नगर क्षेत्र अकबरपुर स्थित बीएन इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें पांच विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। कौमी इंटर कॉलेज टांडा के असीर को प्रथम व रामअवध जनता इंटर कॉलेज रामनगर की संध्या यादव को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन





अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में कौमी इंटर कॉलेज टांडा, रामअवध जनता इंटर कॉलेज रामनगर, रेडिएंट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर, देवइंद्रावती विद्यालय कटेहरी व बीएन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन





बेहतर प्रदर्शन करने वाले कौमी इंटर कॉलेज के असीर को प्रथम स्थान मिला। रामअवध जनता इंटर कॉलेज रामनगर की संध्या यादव को दूसरा तथा देवइंद्रावती कॉलेज के आरिस वर्मा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन





इन तीनों को ट्रॉफी व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इनके अलावा 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के साथ ही प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया गया।




इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस मनोज गिरि ने किया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को तालकटोरा से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। छात्र-छात्राओं को उनके द्वारा दिए जाने वाले टिप्स के आधार पर परीक्षा की तैयारी करनी होगी।





मुख्य अतिथि जिपं अध्यक्ष साधू वर्मा ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. रानारणधीर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह, जिलामंत्री विनय पांडेय, राकेश कुमार, रुद्रप्रसाद उपाध्याय, संजय तिवारी, प्रतीक उपाध्याय, वैभव व अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed