{"_id":"63cae2247a7b79527660dace","slug":"na-ambedkar-nagar-news-c-13-1-59668-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 273 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 273 शिक्षकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
Sat, 21 Jan 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। इंग्लिश मीडियम परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था बेहतर करने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे 273 विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को 27 जनवरी से दो फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण दिए जाने के साथ ही अंग्रेजी किट का प्रयोग करने की जानकारी दी जाएगी।
बीते दिनों कान्वेंट स्कूलों की तरह ही परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए 273 प्राथमिक विद्यालयों को इंग्लिश मीडियम में परिवर्तित कर दिया गया था। इससे लगभग 21 हजार छात्र-छात्राएं अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने लगे। अभिभावकों ने भी इस व्यवस्था की बढ़-चढ़कर सराहना की थी।
इस बीच बच्चों को बेहतर ढंग से इंग्लिश मीडियम में शिक्षा मिल सके, इसके लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय के एक-एक शिक्षक को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के अनुसार 27 जनवरी से दो फरवरी तक डायट पर शिक्षकों को लखनऊ से आए प्रशिक्षक सरल ढंग से कक्षा एक से कक्षा पांच तक के बच्चोंं को पढ़ाने की जानकारी देंगे। साथ ही अंग्रेजी किट के प्रयोग के बारे में भी बताएंगे।
उधर डॉयट प्राचार्य मनोज गिरि ने बताया कि 27 जनवरी से होने वाले विशेष प्रशिक्षण को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रत्येक शिक्षक को दो-दो दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।