{"_id":"63c994313c76cc75f128605e","slug":"na-ambedkar-nagar-news-c-13-1-58944-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अधिकारियों ने जमीन पर दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अधिकारियों ने जमीन पर दिलाया कब्जा
Fri, 20 Jan 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अमर उजाला की खबर का असर हुआ है। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को टीम ने निमटनी गांव पहुंचकर ग्रामीण को आवासीय पट्टे पर कब्जा दिलाया।
बीते दिनों फरियादी राममिलन ने संपूर्ण समाधान दिवस में उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपकर बताया था कि उसे आवासीय पट्टे का आवंटन हुआ लेकिन कुछ लोगों द्वारा उस पर कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है। कई बार प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
अमर उजाला ने इस खबर को अत्यंत प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डीएम सैमुअल पॉल एन ने इसका संज्ञान लेते हुए कब्जा दिलाने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में गुरुवार को तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम निमटनी गांव पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद पैमाइश आदि कराकर पीड़ित को कब्जा दिला दिया। इस मौके पर कानूनगो मायाराम यादव, लेखपाल घनश्याम वर्मा, रविकांत तिवारी व थाना प्रभारी अभय कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
उधर राममिलन ने इस कार्रवाई के लिए अमर उजाला का आभार जताया। कहा कि हमारे दर्द को सामने लाने के बाद ही यह नतीजा सामने आ सका है।