फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   NA

Ambedkar Nagar News: आजमगढ़ ने अंबेडकरनगर को दी शिकस्त

Thu, 19 Jan 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Jan 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
NA
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। लायन स्टार क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के अंतिम दिन अमीर एकादश आजमगढ़ ने रोमांचक मुकाबले में अंबेडकरनगर की टीम को पराजित किया। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन






गुरुवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अमीर इलेवन आजमगढ़ व इसरार इलेवन अंबेडकरनगर की टीमें आमने-सामने रहीं। अमीर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन






धुआंधार बैटिंग करते हुए आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने आठ ओवर में 134 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कई खिलाड़ियों ने चौके व छक्कों की बरसात की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इसरार इलेवन की टीम आठवें ओवर में 84 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऐसे में आजमगढ़ की टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्य अतिथि भाजपा नेता अनूप सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेलों में निरंतर भागीदारी करते रहें।





आयोजक शैलेंद्र सिंह ने आयोजन की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि खेलों का आयोजन आगे भी किया जाएगा ताकि प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिल सके।





इस मौके पर अंकित सिंह, निर्भय सिंह, बृजराज मिश्र, अतुल सिंह, रिंकू वर्मा, हिमांशु सिंह, मनीष सिंह व आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed