फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Building constructed, but no access path... buyers and sellers are climbing 42 steps

Ambedkar Nagar News: भवन बना, मगर रास्ता नहीं... 42 सीढ़ियां चढ़ रहे क्रेता-विक्रेता

Wed, 07 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Building constructed, but no access path... buyers and sellers are climbing 42 steps
आलापुर तहसील भवन की तीसरी मंजिल पर संचालित उपनिबंधक कार्यालय पर पहुंचने के लिए दिव्यांग बुजुर्ग
आलापुर। उपनिबंधक कार्यालय के लिए 2.18 करोड़ रुपये की लागत से अन्नापुर ग्राम पंचायत में तैयार भवन अब तक उपयोग में नहीं आ सका है। पहुंच मार्ग नहीं बनने से कार्यालय की शिफ्टिंग अटकी है। फिलहाल कार्यालय तहसील भवन की तीसरी मंजिल पर संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


रजिस्ट्री कराने आने वाले क्रेता-विक्रेताओं को करीब 42 सीढ़ियां चढ़कर कार्यालय पहुंचना पड़ता है। बुजुर्गों और दिव्यांगों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बुजुर्ग परिजनों के सहारे ऊपर पहुंचते हैं जबकि चलने में असमर्थ दिव्यांगों को भी सहारा देना पड़ता है। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों को भी रोजाना तीसरी मंजिल तक आना-जाना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थायी भवन की जरूरत को देखते हुए शासन स्तर से 2.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण की मंजूरी मिली थी। अन्नापुर ग्राम पंचायत में भूमि उपलब्ध होने के बाद कार्यदायी संस्था ने निर्माण पूरा कर दिया। अब कार्यालय शुरू करने में पहुंच मार्ग सबसे बड़ी अड़चन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपनिबंधक महिमा मिश्रा ने बताया कि नए भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। नवरात्र या दीपावली तक कार्यालय स्थानांतरित करने की योजना है। मार्ग निर्माण के संबंध में खंड विकास अधिकारी रामनगर और क्षेत्र पंचायत प्रशासक को पत्र भेजा गया है। रास्ता बनते ही स्थानांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।


अधिवक्ताओं ने भी उठाई आवाज
पहुंच मार्ग को लेकर भाजपा नेता एवं प्रदेश संकुल सहसंयोजक डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी और जिला मंत्री अभिषेक निषाद अधिकारियों को पत्र दे चुके हैं। अब अधिवक्ता संघ के महामंत्री नरेंद्र यादव, पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी, दयाराम यादव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, बृजेश यादव, राजमणि सिंह यादव और राम जीवन तिवारी ने भी जल्द स्थानांतरण की मांग की है।


अधिवक्ताओं का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद रास्ता नहीं होने से इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने पहुंच मार्ग का निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed