फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mysterious flights in the sky, villagers scared

Ambedkar Nagar News: आसमान में रहस्यमयी उड़ानें, सहमे ग्रामीण

Sat, 06 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Mysterious flights in the sky, villagers scared
भीटी (अंबेडकरनगर)। तहसील भीटी के बसोहरी, गोपालपुर और सेरवा गांव इन दिनों एक रहस्यमयी उड़ती वस्तु को लेकर गहरी दहशत में हैं। ग्रामीणों का दावा है कि तीन रातों से उनके घरों के ऊपर ड्रोन जैसी अज्ञात वस्तुएं मंडरा रही हैं। हालांकि, पुलिस ने ड्रोन की पुष्टि नहीं की है, जिससे मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
विज्ञापन

गांव बसोहरी के प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम पटेल के मुताबिक बुधवार रात करीब आठ बजे आसमान में एक ड्रोन जैसा उपकरण पश्चिम दिशा से उड़ता हुआ दिखाई दिया, जो कुछ ही देर बाद उसी दिशा में लौट गया। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने एक साथ आठ उड़ती हुई वस्तुएं देखीं, जो घरों के ऊपर मंडराती हुई पूरब से पश्चिम की ओर बढ़ गईं। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

ड्रोन नहीं, तीन विमान देखे गए
पुलिस का कहना है कि ड्रोन की उड़ान की कोई पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, जांच में आसमान में तीन हवाई जहाज गुजरते हुए देखे गए। अब तक ड्रोन संचालन को लेकर कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed