फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder of a young man by kicking a brick, dead body found on the bank of the canal,

ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, नहर किनारे मिला शव

Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Murder of a young man by kicking a brick, dead body found on the bank of the canal,
टांडा/सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा कोतवाली क्षेत्र के सुलेमपुर परसावां गांव के निकट नहर के किनारे युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसकी हत्या ईंट से कूंचकर की गई है। गुरुवार को सुबह ग्रामीणों ने युवक का शव मिलने की सूचना टांडा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान कोतवाली क्षेत्र के चिंतौरा निवासी जियालाल के रूप में हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुलेमपुर परसावां गांव में सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने गांव के पास से गुजर रही नहर के किनारे पटरी पर एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। लोगों के मुताबिक युवक की हत्या ईंट से हमलाकर की गई थी। उसके सिर पर कई प्रहार किए गए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना टांडा कोतवाली पुलिस को दी। सीओ टांडा संतोष कुमार व कोतवाल टांडा विजेंद्र शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त चिंतौरा निवासी जियालाल (30) पुत्र सीताराम के रूप में हुई। बताया जाता है कि घटनास्थल मृतक के घर से करीब 8 किलोमीटर दूर है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से उस ईंट को भी बरामद किया है, जिससे कूंचकर युवक की हत्या की गई है। टांडा कोतवाली पुलिस इस मामले में पिता सीताराम की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। टांडा कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed