फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   murder case

नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति पर केस

Wed, 22 Jul 2020 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
murder case
महरुआ। दहेज के लिए बार बार प्रताड़ित किए जाने से ऊबकर थाना अंतर्गत खजूरडीह गांव में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव निवासी रंजीत जब सोकर उठा और घर के अंदर गया, तो कमरे में देखकर सन्न रह गया। उसकी 28 वर्षीय पत्नी सुमन वर्मा का शव रस्सी के सहारे छत से लटक रहा था। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष शंभूनाथ भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव नीचे उतरवाया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की सूचना पर गांव पहुंचे मृतका के पिता सम्मनपुर थाना अंतर्गत सतरही निवासी रामनाथ ने रंजीत पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाते हुए कहा कि वह दहेज की मांग करते हुए उसकी पुत्री को आए दिन मारता पीटता था। इसकी कई बार शिकायत भी उसकी पुत्री ने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पिता ने थाने पहुंचकर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। कहा कि दो वर्ष पहले उसने अपनी पुत्री का विवाह रंजीत से किया था। उसने अपनी क्षमता से अधिक दहेज भी दिया था। विवाह के बाद से ही रंजीत उसकी पुत्री को और दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करता था। अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। आए दिन की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उधर थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रंजीत के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed