फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder case

अवैध संबंधों के चलते की गई थी लालमन की हत्या

Fri, 11 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Murder case
जलालपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के उसरहा डिहवा निवासी लालमन की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को नौ दिन पूर्व हुई हत्या मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर गांव के बाहर स्थित धान के खेत से आला कत्ल बांका भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि गत 3 अक्तूबर को उसरहा गांव के बाहर गन्ने के खेत में गांव निवासी लालमन (40) पुत्र रामलाल का शव पड़ा मिला था। उसका गर्दन धारदार हथियार से रेता गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज बड़े भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया था। साथ ही हत्याभियुक्त पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और जलालपुर पुलिस को मामले का अतिशीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए सीओ आरपी रॉय ने बताया कि पुलिस ने विवेचना शुरू की, तो मामला आशनाई का सामने आया।
विज्ञापन

बताया कि गांव के ही रणजीत उर्फ रमसू के अनुसार उसकी भाभी से लालमन का अवैध संबंध था। इसे लेकर कई बार लालमन को मना भी किया गया, लेकिन वह नहीं माना। इसी से क्षुब्ध होकर रणजीत ने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। एसओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि रणजीत गांव के रघुनाथ चौराहा के पास मौजूद है और वह कहीं भागने के प्रयास में है। इस पर घेराबंदी कर उसे चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर गंाव के बाहर धान के एक खेत से आला कत्ल बांका भी बरामद कर लिया गया। बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। रणजीत का भाई सीआरपीएफ में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed