फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder by slitting throat of a young man who went to take vegetables

सब्जी लेने गए युवक की गला रेत कर हत्या

Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Murder by slitting throat of a young man who went to take vegetables
जलालपुर। देर शाम घर से सब्जी खरीदने निकले जैतपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर कटका थाना क्षेत्र के बसहा गांव में सड़क किनारे बोरे में रखा मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कटका पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने युवक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ हत्या व साक्ष्य छुपाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जैतपुर थाना क्षेत्र के बदलही गांव निवासी श्रीपत (39) शुक्रवार देर शाम घर से गेदूरीगंज चौराहे पर सब्जी खरीदने के लिए निकला था। बताया जाता है कि वह देर रात तक घर नहीं लौटा। इस पर परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच शनिवार को सुबह कटका थाना क्षेत्र के बसहां गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास बोरे में किसी व्यक्ति का शव पड़ा है।
विज्ञापन

कुछ देर में ही कटका पुलिस गांव पहुंची और एक युवक के शव को बोरे से बाहर निकाला। पुलिस ने देखा कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आयी हैं। ग्रामीणों ने उसकी पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के बदलही गांव निवासी श्रीपत के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने श्रीपत के परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे। कटका थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि युवक के पुत्र अजय की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ हत्या व साक्ष्य छुपाने आदि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवारीजन भी कुछ नही ंबता पा रहे हैं कि आखिर श्रीपत के साथ ऐसा कैसे हो गया। उधर, क्षेत्र में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed