फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Murder

खेत जा रहे युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Tue, 25 Aug 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Murder
बसखारी। थाना क्षेत्र के मकोइया गांव में सोमवार देर शाम खेत की तरफ जा रहे युवक पर गांव के बाहर घात लगाए बैठे विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार पर पहुंचे युवक के दादा की भी पिटाई कर दी गई। हमलावरों ने युवक को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। गुहार पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए। गंभीर अवस्था में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के दादा की तहरीर पर तीन के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अतुल कुमार (20) पुत्र अरविंद सोमवार देर शाम करीब आठ बजे घर से खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव से बाहर पहुंचा तो वहां स्थित एक पुलिया के पास गांव के ही राकेश, राम विकास व लक्ष्मी लाठी-डंडों से लैस होकर बैठे थे। जब अतुल वहां पहुंचा तो उन लोगों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। गुहार पर कुछ दूरी पर मौजूद अतुल के दादा रामजी जायसवाल वहां उसे बचाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी पीट दिया, जिससे वह गिर पड़ा। इसके बाद हमलावरों ने अतुल कुमार को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग खड़े हुए। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अतुल को सीएचसी बसखारी ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बसखारी पीएन तिवारी ने बताया कि मृतक के दादा रामजी की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है। बताया कि घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed