फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Municipality pasted notice on 336 closed Kanshiram residences

Ambedkar Nagar News: 336 बंद कांशीराम आवासों पर पालिका ने चस्पा किया नोटिस

Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Municipality pasted notice on 336 closed Kanshiram residences
अकबरपुर नगर के बंद कांशीराम आवासों पर नोटिस चस्पा करते पालिका के कर्मचारी। 
अंबेडकरनगर। पूर्व की बसपा सरकार में जिले के गरीबों को बड़े पैमाने पर कांशीराम आवास आवंटित हुए थे, लेकिन इसमें से कई लोगों ने इन आवासों को किराए पर दे दिया है तो कई इन्हें बंद कर अपने मूल मकानों में पहुंच गए हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद अब इन आवासों के आवंटियों का सत्यापन कराया जा रहा है। अकबरपुर के पांच स्थानों पर 336 आवासों पर नोटिस चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका की ओर से मंगलवार को रतनपुर में 132 आवास, विजयगांव में 60 आवास, बरवा नासिरपुर में 60 आवास, सीहमई कारीरत में 60 आवास व गोविंदपुर गणेशपुर में 24 आवासों में पालिका के कर्मचारियों ने आवंटियों से अपने दस्तावेज जमा कराने के लिए घरों के बाहर नोटिस चस्पा किया है। आवंटियों को तीन के अंदर अपने आवंटन के दस्तावेज पालिका में जमा करने हैं।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका बीना सिंह ने बताया कि 336 आवासों पर नोटिस चस्पा कराया गया है। आवंटियों को तीन दिन के अंदर अपने दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया है। समय से दस्तावेज जमा न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed