फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mud on the road, garbage thrown in the pond

Ambedkar Nagar News: सड़क पर कीचड़, तालाब में फेंक रहे कूड़ा

Mon, 03 Feb 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 03 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mud on the road, garbage thrown in the pond
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका के जलालपुर पश्चिमी वार्ड के लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही है। वार्ड में चारों ओर गंदगी पसरी रहती है। सफाईकर्मी कभी समय से नहीं आते हैं। आते भी हैं तो इधर-उधर काम करके कूड़े को तालाब में फेंककर चले जाते हैं। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। कभी-कभी घरों के पास ही कूड़ा जला देते हैं। जलनिकासी के लिए नालियों तो बनीं, लेकिन उनके टूटे ढ़क्कन हादसों की वजह बन रहे हैं। नालियां चोक होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है। वार्ड के लोगों को चलने के लिए एक भी पक्की सड़क सही दशा में नहीं है।
विज्ञापन

सइ वार्ड की आबादी लगभग तीन हजार है। 1800 मतदाता हैं। वार्ड को विस्तारित हुए दो साल का समय गुजर गया है लेकिन सुविधाओं का टोटा आज भी बना हुआ है। स्थानीय निवासी पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि साफ सफाई नियमित रूप से नहीं होती है। जल निकासी की समस्या है। सड़क और नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। पांडेय काॅलोनी के रहने वाले मिठाई लाल प्रजापति ने बताया कि हमारे मोहल्ले में सड़कों की स्थिति बहुत ही खराब है। पक्की सड़क कोई सही नहीं है। बरसात के दिनों में इन सड़कों पर कीचड़ हो जाने के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

सभासद प्रतिनिधि नरेंद्र वर्मा ने बताया कि बीते दो साल से हमारे मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है। रात के अंधेरे में लोगों को निकलना पड़ता है। वार्ड में एक तालाब है जिस पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पालिका में मांग उठाई जाती है लेकिन अफसर इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्याओं का कराया जाएगा समाधान
नगर पालिका में ये वार्ड दो वर्ष पहले ही जुड़ा है। इसके कारण वार्ड में काफी काम की जरूरत है। जैसे-जैसे प्रस्ताव मिलते हैं, काम कराया जाता है।
-अजय कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article