फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Motorboat passengers troubled by illegal recovery and arbitrariness

अवैध वसूली व मनमानी से परेशान मोटरबोट यात्री

Sat, 31 Jul 2021 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Motorboat passengers troubled by illegal recovery and arbitrariness
राजेसुलतानपुर। प्रदेश सरकार ने भले ही जनहित को देखते हुए कम्हरिया घाट से निशुल्क वाटर बोट संचालन के निर्देश दिए हैं। परन्तु अभी पखवारे भर पहले शुरु हुई मोटरबोट सेवा से जुड़े लोगों ने यात्रियों से अवैध धन उगाही करनी शुरू कर दी है। यात्रियों को आवागमन के लिए काफी इंतजार भी करना पड़ता है। इसकी शिकायत भी यात्रियों ने दर्ज कराना शुरू कर दी है। मनमानी वसूली पर रोक की मांग की है। लोगों का आरोप है कि बाइक लेकर नदी को पार करने वाले यात्रियों से 20 रुपए तथा साइकिल लेकर जाने वाले यात्रियों से 10 रुपए की वसूली की जा रही है। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जतायी है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर गोरखपुर जनपद को जोड़ने के लिए कम्हरिया घाट पर वर्ष के करीब 7 माह पीपा पुल से आवागमन होता है, बाकी के करीब 5 माह जल स्तर बढ़ने की वजह से पीपा पुल से आवागमन रोक दिया जाता है। यात्रियों को नौका का सहारा लेना पड़ता था। इससे काफी मुश्किल होती थीं और नौका संचालक मनमाना किराया भी वसूल करते थे। ऐसे में इस बार 15 जून से पीपा पुल से आवागमन बंद होने पर शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग गोरखपुर ने सरयू नदी के कम्हरिया घाट से वाटर मोटर बोट की सुविधा शुरू की।
विज्ञापन

इससे अंबेडकरनगर, गोरखपुर के अलावा आस पास के कई जनपदों के यात्रियों को निशुल्क व सुचारु आवागमन का लाभ मिलने की उम्मीद जगी। करीब 15 दिन पहले यह सेवा कम्हरिया घाट पर शुरु हुई। कुछ दिनों तक तो यात्रियों से किसी तरह का शुल्क नही लिया गया, लेकिन अब आरोप है कि साइकिल लेकर जाने वाले यात्रियों से 10 रुपए व बाइक से आवागमन करने वाले यात्रियों से 20 रुपए लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों का आरोप है कि मोटर बोट संचालन में भी मनमानी की जा रही है। यात्रियों को काफी देर तक आवागमन के लिए इंतजार करना पड़ता है। शिक्षक संदेश कुमार, राहगीर रमेश चंद्र, सुभाष, आरती, रामचंद्र, परशुराम व पृथ्वी पाल ने बताया कि मौजूदा समय में न सिर्फ यात्रियों से वसूली की जा रही है, बल्कि आवागमन के लिए काफी इंतजार करना भी पड़ता है। मोटर बोट की स्थिति ठीक न होने के कारण वह एक बार में अधिकतम 15 से 20 सवारी को ही ले जा पाता है।

यात्री राधेश्याम, रणजीत व दिनेश कुमार ने इस मनमानी में सुधार कराए जाने की मांग की है। अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग गोरखपुर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि किराया वसूलने की कोई शिकायत नहीं मिली है। यात्रियों को निशुल्क सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। यदि किसी तरह की मनमानी की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed