{"_id":"577409734f1c1b5f1879c7a3","slug":"mother-son-beaten-in-minor-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मां-बेटे को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 29 Jun 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में पहुंची टांडा थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव में पिटाई से घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र टांडा के नैपुरा गांव में बुधवार सुबह बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इससे एक महिला व उसके बच्चे को गंभीर चोटें आ गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की तरफ से थाने में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती महिला शाहजहां (43) पत्नी हयात मोहम्मद ने बताया कि उसका पुत्र रियाज (14) वर्ष बुधवार को घर के बाहर टीनशेड में बनी बैठके में बैैैठा था। इसी बीच बगल के कय्यूम ने उसे पत्थर मार दिया। वह रोते हुए उनके पास आया और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस पर वह उक्त व्यक्ति से पत्थर मारने का कारण पूछने पहुंची तो कय्यूम उनसे भी अभद्रता करने लगा। उसने जब विरोध किया तो कय्यूम समेत उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने एकजुट होकर उनकी व उनके पुत्र की पिटाई कर दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। महिला ने टांडा पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी तहरीर देकर की है।
विज्ञापन