{"_id":"6323682e1a0421227e19be4a","slug":"mother-and-daughter-kidnapped-from-the-way-unconsciously-ambedkar-nagar-news-lko648505993","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसुध कर रास्ते से मां व बेटी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसुध कर रास्ते से मां व बेटी का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। अपहरण के बाद महिला को लखनऊ में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने के आरोप में जहांगीरगंज पुलिस ने दो नामजद सहित चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह 12 अगस्त को आजमगढ़ स्थित मायके गई थी। 18 अगस्त को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल तीन वर्षीय पुत्री के साथ लौट रही थी। नरियांव बावली चौक पर वह खड़ी थी। इस बीच बोलेरो से बढ़ईपुर गांव निवासी हरिओम व शिवम पहुंचे, जो दूर के रिश्तेदार हैं। वे उससे बातचीत करने लगे। उनके साथ दो और युवक थे।
इस बीच एक ने कहा कि चलो आपको घर पहुंचा देते हैं। उसने मना किय, इसके बाद भी शिवम ने उसके मुंह पर रुमाल रख दिया और जबरन उसे व उसकी पुत्री को गाड़ी में बिठा लिया। काफी समय बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को कमरे में पाया। इसके बाद चार दिन तक उसे बंधक बनाकर हरिओम दुष्कर्म करता रहा। उसके जेवर भी छीन लिए।
विज्ञापन
उसे व पुत्री को जबरन दूसरे स्थान पर ले जाने लगे। इसी दौरान पीड़िता को डायल 112 वाहन दिखाई पड़ा तो वह चिल्ला पड़ी। पुलिस ने पीछा कर चारों आरोपियों को लखनऊ चारबाग शिवा होटल के सामने पकड़ लिया। हालांकि कार्रवाई करने की बजाय पुलिस ने आरोपियों को छोड़ दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।