फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Monitoring will increase with the third eye in the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में तीसरी आंख से बढ़ेगी निगरानी

Tue, 02 May 2023 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Monitoring will increase with the third eye in the district hospital
अंबबेडकरनगर। जिला अस्पताल में तीसरी आंख अब और मजबूती से हर गतिविधि पर निगाह रखेगी। पांच नए जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 11 अन्य जगहों पर पहले से ही कैमरे लगे हुए हैं। अब कुल 16 स्थानों से अस्पताल की हर गतिविधि पर स्वास्थ्य निदेशालय की सीधी नजर रहेगी। वहां के निगरानी सेल से नए कैमरों को भी जोड़ दिया जाएगा। ऐसा होने से बाहरी लोगों के दखल पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मनमानी रोकने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए अब नियंत्रण को और मजबूत किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर तमाम शिकायतों को नजरअंदाज कर दिए जाने के आरोप जब-तब सामने आते रहते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए अस्पताल में अभी तक 11 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। अब पांच नई जगहों पर यह कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें एसएनसीयू वार्ड, लेबर रूम, गायनी ओपीडी, ओटी व सामान्य ओपीडी में एक-एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। नए स्थानों पर लगे कैमरों को भी स्वास्थ्य भवन लखनऊ स्थित निगरानी सेल से ऑनलाइन जोड़ा जाएगा जिससे 24 घंटे जिला अस्पताल में होने वाली गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी दखल पर कसेगी नकेल
जिला अस्पताल में अक्सर बाहरी लोगों के दखल की शिकायतें सामने आती रहती हैं। मरीजों व तीमारदारों द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है कि निजी पैथोलॉजी व एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा तरह-तरह से दबाव डाला जाता है। कर्मचारियों द्वारा मनमानी व अवैध वसूली करने की भी शिकायतें आती रहती हैं। अब नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने से बाहरी लोगों की दखल तथा कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगने की उम्मीद है।


विशेष सेल से होगी मॉनीटरिंग
सभी सीसीटीवी कैमरों की स्वास्थ्य भवन लखनऊ में बने मॉनीटरिंग सेल में बैठे कर्मचारियों द्वारा निगरानी की जाएगी। इससे जिला अस्पताल में होने वाली प्रत्येक गतिविधि की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी हो सकेगी।
- डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed