फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Modern funeral site to be built with 75 lakhs

75 लाख से बनेगा आधुनिक अंत्येष्टि स्थल

Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Modern funeral site to be built with 75 lakhs
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय स्थित इंद्रलोक कॉलोनी के निकट तमसा नदी के किनारे लगभग 75 लाख रुपये की लागत से आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होगा। अंत्येष्टि स्थल योजना के तहत होने वाले इस स्थल के निर्माण से एक साथ चार शवों का दाह संस्कार किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नागरिकों को शव का दाह संस्कार करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए वर्ष 2018 में अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने जिला मुख्यालय के इंद्रलोक कॉलोनी के निकट तमसा नदी के किनारे आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके अलावा अमरौला में भी अंत्येष्टि स्थल बनाने के लिए इसी वर्ष शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से मंजूरी के बाद अमरौला में तमसा नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण करा दिया गया, जबकि इंद्रलोक कॉलोनी के निकट प्रस्तावित अंत्येष्टि स्थल को मंजूरी शासन से नहीं मिल सकी थी। इस बीच बीते दिनों ही शासन ने इस अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को भी मंजूरी प्रदान कर दी। अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अवर अभियंता नागेंद्र कुमार ने बताया कि लगभग 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

बताया कि इस अंत्येष्टि स्थल में एक साथ चार शवों के एक साथ दाह संस्कार की सुविधा होगी। परिसर में दूधिया लाइट लगाई जाएगी। लोगों को बैठने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए परिसर में एक दर्जन से अधिक बेंच स्थापित की जाएगी। बारिश से बचाव के लिए टिन शेड रहेगा। पेयजल के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया जाएगा। लकड़ी रखने के लिए अलग से टिन शेड स्थापित किया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि इंद्रलोक कॉलोनी के निकट तमसा नदी के किनारे 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया निपटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed