फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mockdrill to tackle Omicron

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मॉकड्रिल

Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Mockdrill to tackle Omicron
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में ओमिक्रॉन के खतरे से निपटने के लिए होती मॉकड्रिल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सोमवार को जिला अस्पताल में मॉकड्रिल किया गया। इस दौरान ओमिक्रॉन से प्रभावित मरीज का सांकेतिक रूप से जिला अस्पताल परिसर स्थित विशेष वार्ड में चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया। बेहतर इलाज व देखरेख के बाद जब मरीज ठीक हो गया, तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उसे डिस्चार्ज कर दिया। मॉकड्रिल का जायजा लेने अनुसचिव स्वास्थ्य जेएल यादव भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इसके बाद उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में लगे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

देश में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर रखा है। ओमिक्रॉन से प्रभावित होने का मामला सामने आने पर समुचित इलाज चिह्नित अस्पताल में हो सके, इसके लिए प्रत्येक माह दो बार मॉकड्रिल किए जाने का भी निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में सोमवार को सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा व सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश की देखरेख में जिला अस्पताल में ओमिक्रॉन प्रभावित मरीज के समुचित इलाज को लेकर मॉकड्रिल किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सांकेतिक रूप से नागरिकों की जांच की। इसमें एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से प्रभावित मिला। इस पर उसे तत्काल एंबुलेंस से स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम न स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर संबंधित प्रभावित का इलाज किया। बेहतर देखरेख व समुचित इलाज के बाद मरीज स्वस्थ हो गया। इसके बाद उसे तालियों की गड़गड़ाहट के बीच डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे। अभियान का जायजा लेने अनुसचिव स्वास्थ्य जेएल यादव भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रबंध में पूर्ण कर लिए गए हैं। जिला अस्पताल के साथ ही राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा, सीएचसी भियांव, जलालपुर व भीटी में पीकू वार्ड की स्थापना की गई है। वार्ड में सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी जरूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed