{"_id":"61bcc7c84335ac7bff3c169c","slug":"mock-drill-in-hospitals-to-deal-with-omicron-ambedkar-nagar-news-lko6094012138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन से निपटने को अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन से निपटने को अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ओमिक्रॉन से निपटने के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के साथ ही सीएचसी भीटी, भियांव व टांडा में भी मॉकड्रिल हुआ। इसमें ओमिक्रॉन से प्रतीकात्मक तौर पर प्रभावित बच्चों को वाहन से संबंधित अस्पताल के पीकू वार्ड में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने उनका बेहतर इलाज किया।
पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद तालियों की गड़गड़ाहट के बीच बच्चों को बाद में डिस्चार्ज किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान संबंधित अस्पतालों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की टीम पूरी तरह सेे मुस्तैद रही। उधर शुक्रवार को हुए मॉकड्रिल का अपर निदेशक स्वास्थ्य अयोध्या मंडल डॉ. एकेे श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल में पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
देश में लगातार सामने आ रहे ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर कर दिया है। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा, सीएचसी भीटी, भियांव व जलालपुर में पीकू वार्ड के साथ-साथ सामान्य वार्ड की स्थापना कर जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में कोरोना किट भी तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
इस बीच ओमिक्रॉन से निपटने के लिए प्रभावित मरीजों का समुचित इलाज सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा, सीएचसी भीटी व भियांव में मॉकड्रिल हुआ। मॉकड्रिल के दौरान ओमिक्रॉन से प्रतीकात्मक प्रभावित बच्चे को वाहन से संबंधित अस्पताल ले जाया गया। जहां आनन फानन उसे पीकू वार्ड ले जाकर भर्ती किया गया। चिकित्सकों व कर्मचारियों की टीम ने उसका इलाज सुनिश्चित किया। जब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गया, तो तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
एडी स्वास्थ्य ने लिया मॉकड्रिल का जायजा
मॉकड्रिल का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को दो दिवसीय दौर पर अपर स्वास्थ्य निदेशक अयोध्या मंडल डॉ. एसके श्रीवास्तव जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जिला अस्पताल में आयोजित मॉकड्रिल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समूची प्रक्रिया पर संतोष जताते हुए कहा कि इसी प्रकार की मुस्तैदी से ओमिक्रॉन पर अंकुश लगाया जा सकता है। कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। इस दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह समेत कई अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आज जलालपुर में होगा मॉकड्रिल
शुक्रवार को जिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर, मातृ शिशु विंग टांडा, सीएचसी भीटी व भियांव में ओमिक्रॉन से निपटने के लिए मॉकड्रिल हुआ। सीएचसी जलालपुर में शनिवार 18 दिसंबर को मॉकड्रिल होगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ