फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   MNREGA workers should be given their due

मनरेगा मजदूरों को उनका हक दिलाया जाए

Wed, 29 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
MNREGA workers should be given their due
अंबेडकरनगर। मनरेगा मजदूर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि मौजूदा समय में मनरेगा मजदूर आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उन्हें सुचारु रूप से काम नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर जब भी शिकायत दर्ज कराई जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। मनरेगा मजदूरों को उनका हक दिलाया जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा ने कहा कि कुछ समय से जिले की ज्यादातर ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत पक्का कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ कच्चा कार्य ही हो रहा है, लेकिन इसमें भी पूरी तरह से मनमानी बरती जा रही है। सुचारु रूप से काम न मिलने के चलते मनरेगा मजदूरों के समक्ष आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। घर का खर्च चलाने के लिए उन्हें मजबूर होकर अब दूसरे स्थान पर मजदूरी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी वैभव आनंद पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद वर्मा, कटेहरी ग्रामसभा अध्यक्ष रामरतन, अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के हित को देखते हुए ग्राम पंचायतों में योजना के तहत सुचारु कार्य सुनिश्चित किया जाए। 100 दिन का काम मनरेगा मजदूरों को दिलाया जाए। साथ ही समय पर भुगतान किया जाए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मनरेगा मजदूरों को उनका अधिकार नहीं दिलाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed