{"_id":"67e6dabedbcb0ad0aa01f8ce","slug":"mnrega-is-dying-due-to-lack-of-budget-workers-are-forced-to-migrate-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-131844-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बजट के अभाव में दम तोड़ रही मनरेगा, श्रमिक पलायन को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बजट के अभाव में दम तोड़ रही मनरेगा, श्रमिक पलायन को मजबूर
Fri, 28 Mar 2025 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 28 Mar 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मनरेगा योजना का हाल खराब है। इस योजना का मकसद था कि गांवों में ही रहकर लोगों को काम मिले और वह पलायन न करें। समय के साथ श्रमिकों का इससे मोह भंग होने लगा है। कारण है कि श्रमिकों को कई महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं मिल रहा है।
जिले में तीन लाख 24 हजार 585 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से वर्तमान समय में अब एक लाख से कम मजदूर सक्रिय हैं। श्रमिकों की 64 लाख से अधिक की मजदूरी बकाया है। योजना की शुरुआत में मनरेगा ने श्रमिकों के खूब दुख-दर्द मिटा। कोरोना काल में जब प्रवासी मजदूर घर लौटे तो उनके लिए भी सहारा बनी, लेकिन पिछले कई माह से भुगतान न आने की वजह से मजदूरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। मजदूर या तो उधार लेकर घर चला रहे हैं, या दूसरे प्रांतों में मजदूरी करने जाने को मजबूर हैं।
किन ब्लॉकों में बकाया है कितनी मजदूरी
ब्लॉक बकाया मजदूरी (लाख में) पंजीकृत श्रमिक सक्रिय सदस्य
अकबरपुर 16.37 47628 29390
बसखारी 05.57 25480 15098
भीटी 02.14 32542 21951
भियांव 05.03 46759 24590
जहांगीरगंज 11.25 28495 20070
जलालपुर 04.21 41549 25547
कटेहरी 02.04 34510 20809
रामनगर 07.74 33264 21312
टांडा 10.39 34358 21161
योग 64.74 324585 199928
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
बजट मिलते ही होगा भुगतान
मजदूरी का भुगतान कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। बजट मिलते ही श्रमिकों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विजय अस्थाना, उपायुक्त, मनरेगा