फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mithilesh becomes BJP district president

मिथिलेश बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mithilesh becomes BJP district president
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने जिले में बड़ा परिवर्तन करते हुए आलापुर निवासी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया है। मिथिलेश को जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का गांव में तांता लग गया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर जश्न मनाया। मिष्ठान वितरण का दौर भी चला।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच भाजपा ने अचानक जिलाध्यक्ष पद पर परिवर्तन कर दिया। मंगलवार देर शाम जैसे यह खबर सामने आई कि भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठन की कमान अब आलापुर निवासी मिथिलेश त्रिपाठी को सौंप दी है तो एक बार हर कोई सन्न रह गया। चुनाव के बीच इस तरह के फेरबदल की किसी को आशंका भी नहीं थी। हालांकि जिलाध्यक्ष बदलने की मांग कार्यकर्ताओं के एक गुट द्वारा लंबे समय से चली आ रही थी।
विज्ञापन

इस बीच पार्टी ने बड़ा फैसला लेते हुए आलापुर तहसील के हथिनाराज पिपरी मूल निवासी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को नए जिलाध्यक्ष के तौर पर कमान सौंप दी। वे इन दिनों जिला कमेटी में महामंत्री के तौर पर कार्यरत थे। संगठन के लिए लंबे समय से समर्पित रहने वाले मिथिलेश इससे पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए थे। विद्यार्थी परिषद में प्रदेश के संगठन महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके मिथिलेश ने बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश कार्यालय में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी सांगठनिक कार्यकुशलता के चलते मिथिलेश की पहचान पार्टी के बड़े नेताओं के बीच काफी मजबूती से हो गई थी। प्रदेश की राजनीति में सक्रियता के बाद मिथिलेश ने जब से जिले की राजनीति में कदम रखा है, तभी से वे लगातार कार्यकर्ताओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहे। इसी के चलते भाजपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। अब तक कपिलदेव वर्मा जिलाध्यक्ष थे।

फिलहाल जलालपुर तहसील के पंथीपुर में रह रहे मिथिलेश को अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने के लिए तांता लग गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बदलाव से पार्टी में यहां नया उत्साह आ गया है। इसका बेहतर परिणाम पंचायत चुनाव में देखने को मिलेगा। उधर, मिथिलेश ने कहा कि यह पद एक-एक कार्यकर्ता को समर्पित है। सभी का सम्मान तय होगा। सबसे मिलकर हम सब पार्टी को और आगे ले जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed