फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Missing youth's body found in pond

तालाब में मिला लापता युवक का शव

Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found in pond
आलापुर/बसखारी। दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव शुक्रवार को सुबह हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के बाहर स्थित तालाब में उतराता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर स्थित सुमैया सागर तालाब की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक युवक का शव तालाब में उतरा रहा था। जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान मूसेपुर गांव निवासी विशाल (20) के रूप में हुई। इसके बाद परिवारीजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही हंसवर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। एसओ हंसवर प्रदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिवारीजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विशाल बीते बुधवार की शाम अचानक घर से लापता हो गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। उन्होंने न सिर्फ गांव व उसके दोस्तों, बल्कि रिश्तेदारों के घर भी इस संबंध में जानकारी हासिल की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बाद में इसकी जानकारी घरवालों ने पुलिस को भी दी थी। इस बीच शुक्रवार को युवक का शव तालाब में उतराता मिला। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed