{"_id":"5dc9917d8ebc3e5b322d7d82","slug":"misguided-people-in-refrence-of-ayodhya-verdict-ambedkar-nagar-news-lko491693121","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने की कोशिश में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने की कोशिश में केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। अयोध्या मामले में फैसले को लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में केस दर्जकर जेल भेज दिया गया। युवक पर आरोप है कि उसने लोगों को जुलूस-ए- मोहम्मदी में काली पट्टी बांधकर शामिल होने के लिए भड़काया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक पोस्ट किए।
रविवार को टांडा नगर में निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन अलर्ट था। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने फोर्स के साथ टांडा में कैंप कर दिया था। इसी बीच पता चला कि टांडा नगर के मुबारकपुर निवासी फरहान अंसारी लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। वह काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन का आह्वान कर रहा है। साथ ही उन्माद फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर टिप्पणी भी की। इसी के बाद प्रशासन और सक्रिय हो गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने तय किया कि सौहार्द के लिए जुलूसे मोहम्मदी नहीं निकाला जाएगा।
इसी बीच टांडा कोतवाली के दरोगा तनवीर खां ने तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। इसमें कहा गया कि फरहान अंसारी ने काली पट्टी बांधकर कई लड़कों के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट की और भड़काने वाले शब्द लिखे। इसके बाद केस दर्जकर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। टांडा कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पाण्डेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसे किसी भी मामले से सख्ती से निपटा जाएगा।