फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Miscreants kidnap BJP leader and former block chief candidate Tejaswi Jaiswal

बेखौफ अपराधी: बदमाशों ने किया भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का अपहरण, पिटाई कर फेंका

Thu, 19 Aug 2021 10:49 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 19 Aug 2021 10:49 AM IST
सार

यूपी में बेखौफ बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का अपहरण कर लिया। बाद में मारपीट कर उन्हें घायल अवस्था में सड़क किनारे छोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Miscreants kidnap BJP leader and former block chief candidate Tejaswi Jaiswal
तेजस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टांडा से ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे भाजपा नेता तेजस्वी जायसवाल का बुधवार देर रात अपहरण कर लिया गया। बाद में वे टांडा अकबरपुर मार्ग से घायल दशा में सड़क किनारे पड़े पाए गए। घटना से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाजपा पिछड़ा मोर्चा की अवध प्रांत कार्यकारिणी सदस्य तेजस्वी जायसवाल बुधवार रात साढ़े 10 बजे अपने एक मित्र के साथ बाइक से चिंतौरा स्थित आवास के लिए बस स्टेशन क्षेत्र से निकले। टांडा नगर में थिरुआ पुल पार करते ही चार पहिया वाहन से आए बदमाशों ने उन्हें रोका और पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


तेजस्वी के साथ जा रहा युवक डरकर भाग गया जबकि बदमाशों ने तेजस्वी को अपहृत कर लिया। उन्हें गाड़ी में बिठाकर बदमाश भाग निकले। इस बीच अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। चारों तरफ की गई नाकेबंदी के बीच कुछ देर बाद तेजस्वी अकबरपुर टांडा मार्ग पर सद्दरपुर के निकट घायल दशा में पड़े मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें टांडा सीएचसी में भर्ती कराया गया। टांडा विधायक संजू देवी के प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त भी अस्पताल पहुंच गए। बड़ी तादाद में पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। उनमें आक्रोश देखने को मिला। पुलिस के अनुसार तेजस्वी ने कोई बयान अभी नहीं दिया है। 

सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाली जा रही है। बताते चलें कि तेजस्वी ने टांडा से भाजपा के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ा था। उन्होंने पूर्व मंत्री लालजी वर्मा के हाथ से ब्लॉक प्रमुख बने सुरजीत के नामांकन पत्र को छीनकर फाड़ दिया था। 


इससे लालजी के समर्थकों में काफी आक्रोश देखने को मिला था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि प्रकरण में गहन छानबीन कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed