फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   milk distribution scheme flop

प्लॉप हुई दूध वितरण योजना

Wed, 22 Jul 2015 11:21 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन

इस बार भी विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों ने अलग अलग क्षेत्रों में स्कूलों का जायजा लिया। सभी जगह योजना की तस्वीर काफी चिंताजनक नजर आई। पिछलो बुधवार को भी कई स्कूलों में दूध का वितरण नहीं हुआ था।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विवेक ने कहा है कि योजना में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर अब कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने बीएसए को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

 
मालूम हो कि शासन के दिशा निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम के साथ दूध का वितरण भी छात्र छात्राओं में किया जाना है। गत बुधवार से यह योजना पूरे प्रदेश में एक साथ लागू हुई है। इसमें प्रति छात्र-छात्रा  को 200-200 एमएल दूध दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पहले बुधवार को ही यह सपळ नहीं हो सकी। दूसरे बुधवार को प्रशासन ने ठीक ढंग से योजना का संचालन कराने व सभी बच्चों को दूध दिलाने की तैयारी का दावा किया था लेकिन कोई सुधार नहीं दिका। विभाग और प्रशासन के अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान दूध वितरण को लेकर बरती गई लापरवाही उजागर हो गई।

एसडीएम भीटी एसपी सिंह ने हरिनाथपुर प्राथमिक  विद्यालय के निरीक्षण में बच्चों को दूध न मिलना पाया। आलापुर एसडीएम रमापति ने मसेना मिर्जापुर, लखमीपुर, चहोड़ा शाहपुर विद्यालय के निरीक्षण में दूध का वितरण नहीं पाया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार राजस्वकर्मी जयदेव पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय मखदूमपुर, मलिकपुर, जमऊपुर विद्यालय में दूध न वितरण होने की रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।

राजस्वकर्मी यूसुफ ने एदिलपुर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में राजस्वकर्मी तपन मिश्र ने जूनियर हाईस्कूल गद्दोपुर में दूध न वितरित होने की रिपोर्ट दी है। कटेहरी प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, सेमराघाट में उच्च व प्राथमिक विद्यालय, कसियापुर, कटघरवा, जरुखा व चमुर्खा प्राथमिक विद्यालयों में दूध का वितरण नही हुआ।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के 217 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जांच में 58 विद्यालयों में दूध का वितरण होता नहीं पाया गया। टांडा व अकबरपुर तहसील के दर्जनों  स्कूलों में भी दूध का वितरण होता नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय अरिया व फतेहपुर नवीन विद्यालय में भी बच्चों को दूध का लाभ नहीं मिल सका था।  


डीएम विवेक ने दूध वितरण न होने को गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई तय की जाएगी। बीएसए को निर्देश दिया कि अगली बार दूध वितरण का मुकम्मल प्रबंध कर लें। फिर से चेकिंग होगी, और तब कठोरतम कार्रवाई तय होगी। इस बार भी कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed