{"_id":"5d7a782e8ebc3e014f25d40d","slug":"milavat-1-ambedkar-nagar-news-lko4811701178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर लिया गया दूध का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर लिया गया दूध का नमूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मिलावटी दूध की बिक्री पर रोकथाम के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन जांच अभियान चलाया। अभियान में पांच अलग-अलग स्थानों से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बीते कई दिनों से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम सघन जांच अभियान चला रही है। बीते दिनों डीएम ने मिलावटी दूध की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया था। गुरुवार को अभिहीत अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने टांडा स्थित दुग्ध अवशीतन केंद्र का जायजा लिया। वहां समुचित साफ-सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की कड़ी हिदायत दी। मिलावट की जांच के लिए दूध का नमूना भी लिया गया।
एआरटीओ कार्यालय के निकट दूधिया दिलीप कुमार व अब्दुल कादिर से जांच के लिए दूध का नमूना लिया गया। टांडा स्थित श्यामलाल दूधिया व विजयगांव बाइपास के निकट मदर डेयरी के वाहन से मिलावट की जांच करने को दूध का नमूना लिया गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि मिलावटी दूध की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।