{"_id":"60ad3aac8ebc3e6e7e646fe0","slug":"migrant-laborers-will-also-get-work-done-under-mnrega-ambedkar-nagar-news-lko5795776103","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूरों को भी मनरेगा में दिलाएंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूरों को भी मनरेगा में दिलाएंगे काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। गांव में विशेष साफ-सफाई के साथ ही बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किए जाने के साथ ही मास्क बांटे जाएंगे। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह बातें मंगलवार को नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहीं।
शपथ ग्रहण करने के बाद कुछ ग्राम प्रधानों से अमर उजाला टीम ने वार्ता की, तो उन्होंने भविष्य की कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि गांव के विकास पर उनका पूरा ध्यान रहेगा, तो मनरेगा के तहत कार्य कराने के दौरान न सिर्फ मनरेगा मजदूरों को काम दिया जाएगा, बल्कि प्रवासी मजदूरों को भी आर्थिक संकट से बाहर करने के लिए काम दिया जाएगा। कुछ ग्राम प्रधानों से हुई बातचीत के प्रमुख अंश।
प्रवासी मजदूरों का रखेंगे ख्याल
टांडा विकास खंड के बसावनपुर गांव की प्रधान नीता देवी ने कहा कि मनरेगा के तहत अभी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इसकी रूपरेखा बना ली गई है। काम प्रारंभ होने पर मनरेगा मजदूरों के साथ प्रवासी मजदूरों को भी इसमें काम दिया जाएगा। प्रवासी मजदूरों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। कहा कि कोरोना से बचाव के लिए समूचे गांव की सफाई के साथ ही ब्लीचिंग व चूने का छिड़काव कराया जा रहा है। ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
साफ-सफाई पर रहेगा विशेष जोर
जलालपुर विकास खंड की भदोई ग्राम पंचायत से निर्वाचित ग्राम प्रधान राजितराम राजभर ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य चल रहा है। प्रवासी मजदूरों को भी काम दिया जा रहा है। कोरोना संकट से गांव को बचाने के लिए सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा मास्क की अनिवार्यता व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की भी अपील ग्रामीणों से की जा रही है।
पूरी ग्राम पंचायत को कराएंगे सैनिटाइज
भीटी विकास खंड के अढनपुर गांव की प्रधान माधुरी कनौजिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से गांव को बचाने के लिए समूची ग्राम पंचायत को सैनिटाइज किया जाएगा। साथ ही नालियों में डीडीटी का छिड़काव किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ ही मास्क का भी वितरण किया जाएगा। कहा कि पहली बैठक 27 मई को होगी। इसके एक सप्ताह बाद मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसमें प्रवासी मजदूरों को भी काम दिया जाएगा।
पात्रों को दिलाएंगे योजनाओं का लाभ
जलालपुर विकास खंड के अशरफपुर भुआ गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान नरेंद्रदेव ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए समूूचे गांव में विशेष साफ-सफाई के साथ ही सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। पात्रों को सरकारी योजनाओं का पूरी पारदर्शिता के साथ लाभ दिलाया जाएगा। इसमें प्रवासी मजदूरों को काम देने के लिए उन्हें चिह्नित कर निगरानी समिति से अनुमति लेने के बाद ही कार्य दिया जाएगा।
पूरे होंगे सभी विकास के कार्य
अकबरपुर विकास खंड के डोमनेपुर के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान प्रेम मिश्र ने कहा कि कोरोना संकट से गांव को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर सफाई की जा रही है, बल्कि सैनिटाइजेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। कहा कि जीत हासिल करने के दूसरे दिन से ही कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। गांव में विकास के सभी कार्य पूरा कराए जाएंगे। पात्रों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाएगा।