फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Meritorious Service Medal

Ambedkar Nagar News: आईपीएस अफसर चंद्र प्रकाश को सराहनीय सेवा पदक

Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 14 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Meritorious Service Medal
चंद्र प्रकाश
अंबेडकरनगर। जिले के शुकुल बाजार निवासी आईपीएस अफसर चंद्र प्रकाश ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें भारत सरकार की तरफ से सराहनीय सेवा पदक से स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों के साथ क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अफसर चंद्रप्रकाश बलरामपुर, जौनपुर, बलिया, हरदोई और शाहजहांपुर जिले में एसपी व एसएसपी के तौर पर तैनात रहे चुके हैं। इस समय आईजी प्रयागराज के पद पर तैनात चंद्र प्रकाश तेजतर्रार अफसरों में शुमार किए जाते हैं। भारत सरकार की तरफ से सराहनीय सेवा पदक दिए जाने के निर्णय पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। उन्हें 15 अगस्त को एडीजी जोन पदक लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed