{"_id":"5702a0af4f1c1bfe52c81150","slug":"memorandum-handed-over-possession-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि पर कब्जे को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि पर कब्जे को लेकर सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 04 Apr 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मठ मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
इसी का नतीजा है कि मंदिर की भूमि पर कब्जा लगातार जारी है। श्री गौतम ने कहा कि सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमौली गांव स्थित हनुमान मंदिर के समक्ष गड्ढा ग्राम समाज का है। इसके बाद भी गांव के ही कुछ लोग उस पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी शिकायत बीते दिनों संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका। नतीजा यह है कि बीते कुछ दिनों से गड्ढे पर अवैध निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया, तो मंदिर के समक्ष ही प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मठ मंदिरों की भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस पर तत्काल अंकुश लगाए जाने की आवश्यकता है। यदि शीघ्र ही इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़े पैमाने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान मुुनिजी फलहारी, अशोक यादव, रामजी, संगीत, भगवानदास आदि मौजूद रहे।