{"_id":"5f43f0b38ebc3e3cc543813b","slug":"meeting-ambedkar-nagar-news-lko5366562149","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजनाओं में कोताही बरतने वाले अफसरों पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजनाओं में कोताही बरतने वाले अफसरों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित योजनाओं व सड़क को छोड़कर 50 लाख की लागत से अधिक की अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीएम राकेश कुमार मिश्र ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। निर्देश दिया कि परियोजना में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी किया जाए। यदि एक सप्ताह में जरूरी प्रगति नहीं होती है तो संबंधित अधिकारियों पर केस दर्ज करा दिया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने एक-एक कर जिले में निर्माणाधीन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इसमें मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित परियोजनाओं के अलावा कई अन्य तरह की परियोजनाएं भी शामिल रहीं। डीएम ने उनके निर्माण व व्यावहारिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि तयशुदा सीमा में सभी परियोजनाएं पूर्ण होनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई व मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। कोताही बरतने वाली संस्थाओं के विरुद्ध पत्रालेख प्रस्तुत किए जाने का निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि यदि एक सप्ताह में सुधार नहीं होता है, तो जिम्मेदार अधिकारी अपने विरुद्ध केस दर्ज होने के लिए तैयार रहें।
डीएम ने कहा कि जिन संस्थाओं के पास धनाभाव है या आगे होने वाला है, वे तत्काल धनराशि आवंटन के लिए आवश्यक पत्राचार करा लें। व्यक्तिगत रूप से भी धन आवंटन के लिए जरूरी प्रयास करते रहें। जिस स्तर पर भी मदद की जरूरत हो, वहां जिला प्रशासन तैयार है, लेकिन परियोजनाओं की प्रगति में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह व जिला अर्थसंख्या अधिकारी अनुपम सिंह समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।